बोलत तुर्लिखानोव कप

हाल ही में भारत ने कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता- ‘बोलत तुर्लिखानोव कप’ (Bolat Turlykhanov Cup) में दूसरा स्थान हासिल किया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस प्रतियोगिता में भारत ने 6 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते।

  • छह स्वर्ण पदकों में से पांच महिलाओं ने जीते।
  • इस प्रतियोगिता में ईरान ने सर्वाधिक पदक (14) जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

पदक

विजेता

गोल्ड

सरिता मोर (59 किग्रा), मनीषा (65 किग्रा), मानसी अहलावत (57 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा) और अमन सहरावत (57 किग्रा)

रजत

बिपाशा (72 किग्रा)

कांस्य

पूजा सिहाग (76 किग्रा), सुषमा शौकीन (55 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा), मोहित ग्रेवाल (125 किग्रा), नीरज (63 किग्रा)