वन लाइनर सामयिकी

  • तेलंगाना के 19 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव पी भारत के 74वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं, जिन्होंने इटली में आयोजित 9वें कैटोलिका शतरंज महोत्सव 2022 के दौरान लाइव FIDE रेटिंग में 2500 (इलो पॉइंट) की बाधा को तोड़कर यह खिताब हासिल किया है। इससे पूर्व भरत सुब्रमण्यम भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर थे।
  • हाल ही में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन टूर्नामेंट में 9 राउंड में 7.5 अंक हासिल कर जीत हासिल की।
  • 15 जून, 2022 को केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारानई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पहली बार SAI स्क्वैश कोर्ट का उद्घाटन किया गया। ये देश भर में किसी भी केंद्र में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खोले गए पहले स्क्वैश कोर्ट हैं।
  • जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि श्रीलंका के आलराउंडर एंजेलों मैथ्यूज और पाकिस्तान की स्पिनर तुबा हसन को मई 2022 के लिए ICC मेन्स एंड विमेन प्लेयर्स ऑफ द मंथ (Players of the Month) चुना गया है।
  • हाल ही में रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन (Max Verstappen)ने अजरबैजान फॉर्मूला वन ग्रां प्री (Azerbaijan Formula One Grand Prix) 2022 को जीत लिया है। यह इस सीजन की उनकी पांचवीं जीत थी। रेड बुल के ही सर्जियो पेरेज (Sergio Perez) दूसरे और मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल (George Russel) तीसरे स्थान पर रहे।
  • हाल ही में जारी नवीनतम फीफा विश्व रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर भारत 104वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • हाल ही में कजाखस्तान के नूर सुल्तान (Nur Sultan) में, भारत ने आईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स (IBSA Judo Grand Prix) में अपना पहला पदक अर्जित किया। इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के जूडोका (Blind and Para Judo Association's Judoka) कपिल परमार ने 60 किलो भार वर्ग में कांस्य (Bronze) पदक जीता। ये मध्य प्रदेश के रहने वाले है।