भारत ने दर्ज किया अब तक का सर्वाधिक वार्षिक एफडीआई प्रवाह

भारत ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब डॉलर का अब तक का सबसे अधिक वार्षिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत में निवेश करने वाले शीर्ष निवेशक देशों के मामले में सिंगापुर 27% के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद 18% के साथ अमेरिका दूसरे स्थान और मॉरीशस 16% के साथ तीसरे स्थान पर है।

  • लगभग 25% हिस्सेदारी के साथ 'कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर' वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एफडीआई इक्विटी प्रवाह के शीर्ष प्राप्तकर्ता क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसके बाद सेवा क्षेत्र (12%) और ऑटोमोबाइल उद्योग (12%) है।
  • 'कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर' क्षेत्र के तहत, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एफडीआई इक्विटी प्रवाह के प्रमुख प्राप्तकर्ता राज्य कर्नाटक (53%), दिल्ली (17%) और महाराष्ट्र (17%) हैं।
  • वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान रिपोर्ट किए गए कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 38% हिस्सेदारी के साथ कर्नाटक शीर्ष प्राप्तकर्ता राज्य है, इसके बाद महाराष्ट्र (26%) और दिल्ली (14%) का स्थान है।

GK फैक्ट

  • इसके अलावा, भारत विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश के लिए एक पसंदीदा देश के रूप में तेजी से उभर रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2020-21 (12.09 अरब डॉलर) की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 (21.34 अरब डॉलर) में विनिर्माण क्षेत्रों में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 76% की वृद्धि दर्ज की गई।

आर्थिक परिदृश्य