2021-22 के लिए प्रमुख फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान

19 मई, 2022 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: देश में खाद्यान्न का उत्पादन रिकॉर्ड 314.51 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2020-21 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 3.77 मिलियन टन अधिक है।

  • 2021-22 के दौरान उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 23.80 मिलियन टन अधिक है।
  • चावल, मक्का, दलहन, तिलहन, चना, रेपसीड और सरसों और गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन अनुमानित है।

2021-22 के दौरान प्रमुख फसलों का अनुमानित उत्पादन: चावल 129.66 मिलियन टन (रिकॉर्ड स्तर), गेहूं 106.41 मिलियन टन, पोषक/मोटे अनाज 50.70 मिलियन टन, मक्का 33.18 मिलियन टन (रिकॉर्ड स्तर), दलहन 27.75 मिलियन टन (रिकॉर्ड स्तर), तिलहन 38.50 मिलियन टन (रिकॉर्ड स्तर), रेपसीड और सरसों 11.75 मिलियन टन (रिकॉर्ड स्तर) और गन्ना 430.50 मिलियन टन (रिकॉर्ड)।

  • 'कपास' और 'जूट एवं मेस्टा' का उत्पादन क्रमश: 31.54 मिलियन गांठ (प्रत्येक 170 किग्रा) और 10.22 मिलियन गांठ (प्रत्येक 180 किग्रा) अनुमानित है।

आर्थिक परिदृश्य