भारत-श्रीलंका समझौता

5 दिसंबर, 2022 को श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, भारत श्रीलंका को डेयरी उद्योग और दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका सरकार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (Gujrat Co-Operative Milk Marketing Union) के अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।
  • भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसमें राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

GK फ़ैक्ट

  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी): इसकी स्थापना 1966 में सोसायटी अधिनियम 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में की गई थी। इसका मुख्यालय आनंद (गुजरात) में स्थित है।
  • भारत में श्वेत क्रांति का जनक एनडीडीबी के पहले अध्यक्ष वर्गीज कुरियन को माना जाता है।
  • एनडीडीबी द्वारा भारत में वर्ष 1970 में ‘ऑपरेशन फ्रलड’ शुरू किया गया था। यह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रलय के अंतर्गत आता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध