अफ़गानिस्तान में पहले राष्ट्रव्यापी एकीकृत खसरा और पोलियो अभियान

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने 22 दिसम्बर 2022 को कहा कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान में पहले राष्ट्रव्यापी एकीकृत खसरा और पोलियो अभियान के दौरान लाखों अफगान बच्चों का टीकाकरण किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 26 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित टीकाकरण अभियान के दौरान अफगानिस्तान ने 53.6 लाख नौ से 59 महीने के बच्चों को खसरे के खिलाफ टीका लगायाहै।
  • जबकि 61 लाख शिशुओं से लेकर 59 महीने के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन दिया गया है।
  • अभियान ने देश के सभी 34 प्रांतों में 329 जिलों को कवर किया - जिसमें 4,341 टीकाकरण टीमों में प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय संबंध