UNSC में म्यांमार संबंधित प्रस्ताव पर

मतदान से भारत रहा दूर 22 दिसम्बर 2022 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में म्यांमार से संबंधिक एक मसौदा प्रस्ताव पर हुए मतदान से भारतदूर रहा।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह ब्रिटेन की ओर से प्रस्तावित किया गया था।
  • म्यांमार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से चीन और रूस के साथ भारत भी अलग रहा।
  • इसमें लोकतंत्र की बहाली और आंग सान सू की समेत राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग थी।
  • यह प्रस्ताव म्यांमार में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को अपदस्त करने के 22 महीने बाद आया।
  • UNSC में म्यांमार में तत्काल हिंसा खत्म करने और देश की प्रमुख नेता आंगसान सूची समेत अन्य राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का अनुरोध किया गया है।
  • भारत की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में हुए मतदान के दौरान 12 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि भारत, चीन और रूस वोटिंग से दूर रहे।
  • यह बीते 74 साल में सुरक्षा परिषद में म्यांमार के संबंध में पारित पहला प्रस्ताव है।
  • इससे पूर्व, वर्ष 1948 में बर्मा के नाम से जाने जाने वाले म्यांमार से जुड़ा एक प्रस्ताव पारित किया गया था। उस प्रस्ताव में बर्मा को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता प्रदान करने के संबंध में अनुशंसा की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय संबंध