विश्व का पहला तंबाकू कानून पारित

13 दिसंबर, 2022 को धूम्रपान मुक्त वातावरण और विनियमित उत्पाद (धूम्रपान तंबाकू) संशोधन विधेयक को न्यूजीलैंड सरकार द्वारा पारित किया गया है।

उद्देश्य- न्यूजीलैंड को 2025 तक धूम्रपान मुक्त बनाना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • न्यूजीलैंड सरकार द्वारा युवाओं पर सिगरेट खरीदने पर आजीवन प्रतिबंध लगाकर तम्बाकू धूम्रपान समाप्त करने के लिए एक कानून पारित किया है। ऐसा कानून पारित करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया है।
  • इस विधेयक का लक्ष्य 1 जनवरी, 2009 के बाद जन्में किसी भी व्यक्ति को तम्बाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना और देश में सिगरेट के खुदरा विक्रेताओं की संख्या को कम करना है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध