ECOSOC के एक मसौदा प्रस्ताव से भारत अलग

लैंगिक समानता एवं महिला सशत्तफ़ीकरण को बढ़ावा देने के लिये समर्पित अपने प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय (महिलाओं की स्थिति से संबंधित आयोग) से ईरान को बाहर करने हेतु संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के एक मसौदा प्रस्ताव से भारत ने स्वयं को अलग रखा है।

मुख्य बिन्दु-

  • देश में महिलाओं और लड़कियों के उत्पीड़न का हवाला देते हुए अमेरिका द्वारा मसौदा प्रस्ताव में वर्ष 2022-2026 के शेष कार्यकाल के लिये CSW की सदस्यता से ईरान को हटाने का प्रस्ताव पेश किया गया। सितंबर 2022 में 22 वर्षीय महसा अमिनी, जिसकी देश की मोरालिटी पुलिस (Morality police) द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद मृत्यु हो गई थी, के कारण ईरान में कई बार जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए।
  • प्रस्ताव के पक्ष में 29 और विरोध में 8 मत पड़े। बोलीविया, चीन, कजाखस्तान , निकारागुआ, नाइजीरिया, ओमान, रूस, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, मॉरीशस, मेक्सिको तथा थाईलैंड सहित 16 देशों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

अंतरराष्ट्रीय संबंध