विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (5 नवंबर)

2021 का विषयः ‘सेंडाई सात अभियान’ लक्ष्य को बढ़ावा (Promotes Sendai Seven Campaign target)

महत्वपूर्ण तथ्यः दिसंबर 2015 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया तथा देशों, अंतरराष्ट्रीय निकायों और नागरिक समाज को सुनामी जागरूकता बढ़ाने और जोखिम कम करने के लिए नवीन दृष्टिकोण साझा करने का आह्वान किया।

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2030 तक, दुनिया की अनुमानित 50% आबादी बाढ़, तूफान और सूनामी के संपर्क में आने वाले तटीय क्षेत्रों में निवास करेंगी।
  • 2015 में, आपदा जोखिम में कमी के लिए 15 वर्षीय ‘सेंडाई फ्रेमवर्क’ को अपनाया गया था।

लघु संचिका