कमल रणदिवे

गूगल ने 8 नवंबर, 2021 को भारतीय कोशिका जीव-विज्ञानी डॉ. कमल रणदिवे की 104वीं जयंती पर उन्हें डूडल समर्पित किया।

  • 1917 में पुणे में जन्मी, रणदिवे को उनके कैंसर अनुसंधान तथा विज्ञान और शिक्षा के माध्यम से अधिक न्यायसंगत समाज के लिए समर्पण हेतु जाना जाता है।
  • डॉ. रणदिवे ने ‘माइकोबैक्टीरियम लेप्राई’ (Mycobacterium leprae) का अध्ययन किया, जो कुष्ठ रोग का कारण बनता है।
  • डॉ. रणदिवे ने भारतीय कैंसर अनुसंधान केंद्र में देश की पहली ‘ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला’ (tissue culture laboratory) की स्थापना की थी।
  • 1973 में, डॉ. रणदिवे और 11 सहयोगियों ने वैज्ञानिक क्षेत्रों में महिलाओं का समर्थन करने के लिए ‘भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ’ (Indian Women Scientists'K Association: IWSA) की स्थापना की।
  • 1982 में उन्हें चिकित्सा के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ. रणदिवे का 11 अप्रैल, 2001 को निधन हो गया था।

लघु संचिका