75 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजना

28 अक्टूबर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

  • इन 75 परियोजनाएं में 45 पुल, 27 सड़कें, दो हेलीपैड और एक कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट शामिल हैं, जो छः राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।
  • इन परियोजनाओं में से 20 जम्मू और कश्मीर में हैं। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में 18-18, उत्तराखंड में 5 और अन्य सीमावर्ती राज्यों सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में 14 परियोजनाएं हैं।
  • बीआरओ के अपने कर्मियों के लिए 19,000 फीट की ऊंचाई पर उसके पहले कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट का भी उद्घाटन किया गया।
  • यह देश का पहला कार्बन न्यूट्रल केंद्र शासित प्रदेश बनने के संकल्प में योगदान देने की दिशा में बीआरओ का प्रयास है।
  • इस परिसर की प्रमुख विशेषताओं में 57 कर्मियों का आवास और चरम ठंड के मौसम के दौरान उन्हें गर्माहट की सुविधा शामिल हैं।
  • यह लंबे समय की सर्दियों के दौरान बीआरओ को कुशलतापूर्वक काम संचालित करने में सक्षम बनाएगा।
  • इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में बन रहे हिमांक एयर डिस्पैच कॉम्प्लेक्स और लेह में एक बीआरओ संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।