जीनोम संपादित पौधों की नियामक समीक्षा

हाल ही में वर्ष 2022 की एसडीएन-1 और एसडीएन-2 श्रेणियों के अंतर्गत जीनोम संपादित पौधों की नियामक समीक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं की अधिसूचना जारी की गई है।

अधिसूचना संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य -

  • संस्थागत जैव सुरक्षा समितियों द्वारा जैव सुरक्षा विनियमन को सक्षम बनाने के उद्देश्य से सभी हितधारकों में स्पष्टता लाने के लिए एसओपी और जांच सूची का मसौदा तैयार किया गया था।
  • पादप जीनोम संपादन अनुप्रयुक्त जैविक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में सबसे अधिक उन आशाजनक तकनीकों में से एक है, जिसके व्यापक क्षेत्रें में एक विशाल आर्थिक संभावनाएं हैं।
  • इन दिशा-निर्देशों और एसओपी से पौधों की किस्मों के विकास में तेजी आने और अनुमोदन के समय में कमी आने की उम्मीद है।
  • उन्नत लक्षणों वाली नई पौधों की प्रजातियां किसानों की आय बढ़ाने में योगदान देंगी।