सोडियम की प्रचुरता का मानचित्रण

7 अक्टूबर, 2022 को चंद्रयान-2 द्वारा पर एक्स-किरण स्पेक्ट्रममापी क्लास ने पहली बार चंद्रमा पर सोडियम की प्रचुरता का मानचित्रण किया है।

  • चंद्रयान 2 से मिली जानकारियों से पता चलता है कि चंद्रमा की सतह पर सोडियम अणुओं के दो प्रकार हैं। कुछ ऐसे जो सतह पर क्षीण रूप से बंध हैं और कुछ ऐसे जो खनिजों के भाग हैं।
  • सौर विकिरण जैसे बाह्य कारक अत्यधिक आसानी से क्षीण रूप से बंधे अणुओं को मुक्त कर देते हैं और इस प्रकार चंद्र बहिर्मंडल में अणुओं के स्रोत का कार्य करते हैं।
  • जिस सतह पर सोडियम मिला है, उसे एक्सोस्फीयर कहा जाता है। यह क्षेत्र चांद की सतह से शुरू होकर हजारों किलोमीटर तक फैला है।
  • चंद्रयान-2 से मिली नई जानकारियों से चंद्रमा पर सतह-बहिर्मंडल अध्ययन के लिए एक दिशा मिलती है, जिससे बुध ग्रह और सौर प्रणाली तथा उससे भी परे के वायुरहित ग्रहों के लिए समान अध्ययनों में सहायता मिलेगी।