वनलाइनर समसामयिकी

  • हाल ही में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात कितना फीसदी बढ़ गया है? - 334 फीसदी
  • 9 अक्टूबर, 2022 को राजगोपालाचारी द्वारा प्रादेशिक सेना स्थापना के उपलक्ष्य में, देश भर में इसका कौन-सा स्थापना वर्ष मनाया गया? - 73वां
  • 8 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंडीगढ़ में सुकना झील के पास हुए समारोह में शामिल हुई। इस सेना का आदर्श वाक्य क्या है? - नभः स्पृशं दीप्तम्
  • 8 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और पीएमओ राज्य मंत्री डॉ- जितेंद्र सिंह ने आकांक्षी जिले ‘चम्बा’ में एक विज्ञान संग्रहालय का शुभारम्भ किया। चंबा किस राज्य में स्थित है? - हिमाचल प्रदेश
  • हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायुसेना में किस नाम के स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) का पहला बैच शामिल किया गया? - प्रचंड
  • 5 अक्टूबर, 2022 को एक रूसी अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना ड्रैगन कैप्सूल पर सवार थी जिसे स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के साथ लॉन्च किया गया। 20 वर्षों में यह पहली बार था कि संयुक्त राज्य अमेरिका से रूसी अंतरिक्ष यात्री के रॉकेट को लॉन्च किया। कितने महीने के लिए क्रू 5 मिशन पर फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से ड्रैगन कैप्सूल के साथ एक स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट लॉन्च किया गया है? - 5 महीने के लिए