संक्षिप्त सामयिकी

  • गुजरात सरकार ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि की तीर्थ यात्र के लिए राज्य के आदिवासी समुदायों के सदस्यों को 5,000 रुपए प्रति व्यक्ति की दर से वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगभग 10,000 लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 19 अक्टूबर को जल जीवन मिशन के तहत पूरी की जाने वाली ‘250 मिलीमीटर सीर जलापूर्ति योजना’ का उद्घाटन किया।
  • न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ ने 14 अक्टूबर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने 13 अक्टूबर को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • देश के उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीशों में से एक न्यायमूर्ति अकील अब्दुल हामिद कुरैशी ने 12 अक्टूबर को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव बर्मन ने 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक पहल के तहत अगरतला में राज्य के पहले इनोवेशन हब का उद्घाटन किया।
  • असम सरकार ने देश का पहला ई-फिश मार्केट ऐप, ‘फिशवाले’ (Fishwaale) लॉन्च किया है, जो जलीय कृषि के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा, खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को ऑर्डर देने और मछली बेचने में मदद करेगा।
  • सभी गैर-कामकाजी माताओं को सीधे उनके बैंक खातों में 20,000 रुपये की राशि प्रदान करने हेतु सिक्किम सरकार ने ‘आमा योजना’ (Aama Yojana) की घोषणा की है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा उपचुनाव में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ 58,832 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने 5 अक्टूबर को महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के उद्देश्य हेतु ‘स्वेच्छा’ कार्यक्रम (Swechha Program) शुरू किया है।
  • नवी मुंबई यातायात विभाग की ‘पलासपे इकाई’ के राजमार्ग सुरक्षा गश्ती से जुड़े सहायक पुलिस निरीक्षक सुभाष पुजारी ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित ‘12वीं विश्व शरीर सौष्ठव और शारीरिक खेल चैंपियनशिप 2021’ (12th World Bodybuilding and Physique Sports Championship 2021) में कांस्य पदक जीता।
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर (95347 95347) के माध्यम से मुख्यमंत्री से सीधे जुड़ने के लिए एक नागरिक संपर्क पहल ‘सीएम दा हैसी’ (सीएम को बताएं) की शुरुआत की है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 75 जिलों में उत्पाद-विशिष्ट पारंपरिक औद्योगिक केंद्र बनाने के उद्देश्य से ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) कार्यक्रम शुरू किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अक्टूबर को अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने महत्वाकांक्षी ODOP कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया है।
  • दिल्ली सरकार ने ‘देखो मेरी दिल्ली’ ऐप मोबाइल, लॉन्च किया है, जो पर्यटन संबंधी जानकारी और लोकप्रिय बाजारों और भोजनालयों सहित दिल्ली के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के टिकटों के लिए वन-स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगा।- ‘देखो मेरी दिल्ली’ ऐप