मणिपुर

मणिपुर ‘स्टार’ शिक्षा कार्यक्रम

मणिपुर सरकार ने 16 अक्टूबर, 2021 को राज्य की शिक्षा प्रणाली में बदलाव करने के लिए एक नया प्रमुख कार्यक्रम ‘स्टार’ शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया।

  • यह कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों को शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में मदद करेगा।
  • यह कार्यक्रम नवीन प्रौद्योगिकी और डेटा-संचालित प्लेटफार्मों की शुरूआत जैसे उपायों को लागू करेगा।
  • कार्यक्रम के हिस्से के रूप में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षण सामग्री, शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और कोचिंग और प्रौद्योगिकी-सक्षम सहायता करने वाली टीमों को भी पेश किया जाएगा। प्रथम वर्ष में 500 स्कूलों के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

नट-संकीर्तन

जवाहरलाल नेहरू मणिपुर नृत्य अकादमी, इंफाल के मंडप में 28 से 30 सितंबर, 2021 तक 3 दिवसीय नृत्य और संगीत समारोह ‘नट-संकीर्तन’ (Nata-Sankirtana) का आयोजन किया गया।

  • यह महोत्सव अकादमी की गतिविधियों की वार्षिक विशेषता है।
  • संकीर्तन मणिपुर का एक अनुष्ठान नृत्य और संगीत रूप है।
  • नट संकीर्तन शास्त्रीय रागों में भगवान कृष्ण का एक भजन है, जो विभिन्न स्वदेशी लय का संश्लेषण करता है।
  • संकीर्तन अपने प्रदर्शन में लय पैटर्न और वेशभूषा के साथ के साथ-साथ विशिष्ट नियमों और विनियमों द्वारा निर्धारित एकअत्यंत सख्त कोड का पालन करता है। मणिपुर के मैदानों के वैष्णव लोगों के जन्म से लेकर मृत्यु तक किसी व्यक्ति के जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को चिह्नित करने के लिए संकीर्तन किया जाता है।
  • मणिपुर की इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को 2013 में यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रदर्शक सूची (Representative List) में अंकित किया गया था।