विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF)के अनुसार भारत वर्ष 2021 के आखिरी 3 महीने में ब्रिटेन को पीछे करते हुए 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत की यह बढ़त वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी बरकरार रही है, जिससे वर्ष के आधार पर भी भारत 5वें स्थान पर पहुंच सकता है।

  • भारत से ज्यादा बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश क्रमशः अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं।
  • इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के आकड़ों के अनुसार 2021 के आखिरी 3 महीने में भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर रही, वहीं इसी दौरान ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर रही। एक दशक पूर्व, भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके पांचवें स्थान पर था।
  • एसबीआई की एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत 2027 में जर्मनी से आगे निकल सकता है और 2029 तक जापान से आगे निकलकर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

आर्थिक परिदृश्य