वन लाइनर समसामयिकी

  • 8 सितंबर, 2022 को सरकार ने अगले चार से पांच वर्षों में पीएम गति शक्ति ढांचे के तहत कितने कार्गो टर्मिनल स्थापित करने की घोषणा की है? - 300
  • हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रलय ने मौजूदा गैस मूल्य निर्धारण फार्मूले की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है? - प्रसिद्ध ऊर्जा विशेषज्ञ किरीट पारिख की
  • सितंबर 2022 में जारी वित्त मंत्रलय के आंकड़ों के अनुसार खुदरा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित मुद्रास्फीति दर 22 जुलाई को 6.71% थी, जो अगस्त में बढ़कर कितने स्तर पर पहुंच गयी है? - 7.0% के स्तर पर
  • 9 सितंबर, 2022 को भारत सरकार ने चावल के विभिन्न ग्रेड के निर्यात पर कितना शुल्क लगाया है? - 20%
  • 8 सितंबर, 2022 को चुनौतियों का सामना कर रहे यूक्रेन और अन्य यूरोपीय देशों के लिए 2 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य मदद की घोषणा किस देश के द्वारा की गई है? - अमेरिका
  • 9 सितंबर, 2022 को नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की अगुवाई वाली एक अधिकार-प्राप्त समिति ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के लिए संचालित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन पीएलआई योजना के तहत कितनी कंपनियों को मंजूरी प्रदान की है? - 32
  • सितंबर 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सख्त कदम उठाते हुए सोलापुर, महाराष्ट्र स्थित किस ऋणदाता का लाइसेंस रद्द कर दिया है? - लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
  • हाल ही में RBI ने यस बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसकी नियुक्ति को मंजूरी दी है? - राम सुब्रमण्यम गांधी
  • हाल ही में RBI ने UPI पर कौन-सा कार्ड लॉन्च किया है? - रुपे क्रेडिट कार्ड
  • सितंबर 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए eVolt India ने किस कंपनी के साथ साझेदारी की है? - इंडियन ऑयल कॉर्पारेशन
  • हाल ही में प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन का पहला अग्रिम अनुमान जारी कर दिया गया है। खरीफ सीजन में कितना खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है? - 149.92 मिलियन टन
  • हाल ही में विश्व बैंक ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान को पुनर्निर्माण के लिए कितनी सहायता राशि देने का वादा किया? - 2 अरब डॉलर
  • युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा नई दिल्ली में नेहरू युवा केंद्र संगठन के कितने युवा स्वयंसेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है? - 14,000
  • हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने अपने वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) भारत के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर कितना कर दिया है? - 7%
  • 1 सितंबर, 2022 को मूडीज ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए भारत की GDP की ग्रोथ रेट 8.8% से घटाकर कितना कर दिया है। - 7.7%

आर्थिक परिदृश्य