एग्रीबाजार किसान सफ़लता कार्ड

सितंबर 2022 में निजी क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक कृषि मंडी, एग्रीबाजार द्वारा ‘एग्रीबाजार किसान सफल कार्ड’ लॉन्च किया गया है।

  • यह कार्ड किसानों को उनकी फसल से पहले और बाद की कृषि आवश्यकताओं तथा उससे सम्बंधित खर्चों को पूरा करने में सहायता करता है।
  • किसान इस कार्ड से वित्तपोषण सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे प्रदान की गई धनराशि का उपयोग केवल कृषि आदानों और आवश्यकताओं को खरीदने के लिए किया जा सकता है।
  • इसमें सीमांत किसानों के लिए कार्ड की राशि 10,000 से 50,000 रुपए तक समायोज्य है।
  • किसान सफलता कार्ड की अधिकतम सीमा हर साल नवीनतम फसल उपज और किसानों के पुनर्भुगतान इतिहास के आधार पर वार्षिक समीक्षा के बाद बढ़ाई जा सकती है।

आर्थिक परिदृश्य