वैश्विक टीबी रिपोर्ट-2022

27 अक्टूबर, 2022 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization : WHO)द्वारा ‘वैश्विक टीबी रिपोर्ट- 2022’ जारी की गई।

रिपोर्ट संबंधी महत्वपूर्ण निष्कर्ष

इस रिपोर्ट में सम्पूर्ण विश्व में टीबी के निदान, उपचार और बीमारी के बोझ पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बारे में बताया गया है। भारत में 2021 में 21-4 लाख टीबी के मामले आए, जो वर्ष 2020 की तुलना में 18% अधिक मामले हैं।

  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 के लिए भारत में टीबी के मामले प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 210 हैं।
  • 2015 के आधारभूत वर्ष की तुलना में (प्रति लाख जनसंख्या पर 256 थे) 18% की गिरावट आई है; जो वैश्विक औसत 11% से 7% अंक बेहतर है। मामलों की दर की दृष्टि से भारत 36वें स्थान पर हैं।
  • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 2021 में इस तरह का सर्वेक्षण पूरा किया है। वर्ष 2021 एक ऐसा वर्ष रहा, जिसमें ‘भारत में काफी सुधार’ देखा गया।
  • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में सक्रिय टीबी रोग के उभार में एक सहायक कारक के रूप में अल्प पोषण का उल्लेख किया गया है।
  • इस संबंध में टीबी कार्यक्रम की पोषण सहायता योजना फ्निक्षय पोषण योजनाय् कमजोर लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है।

GK फ़ैक्ट

  • WHO की स्थापना वर्ष 1948 में की गई गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है, जो राष्ट्रों, भागीदारों और लोगों को स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का विस्तार करने के वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व करता है।
  • स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए विश्व की प्रतिक्रिया को निर्देशित और समन्वित करता है। स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देता है।