संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद रिपोर्ट-2022

अक्टूबर 2022 में जारी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHCR) रिपोर्ट के अनुसार उत्पीड़न, संघर्ष, हिंसा, मानवाधिकार उल्लंघन के कारण अपने घरों से जबरन विस्थापित हुए लोग 2022 की पहली छमाहीं में विश्व स्तर पर बढ़कर 103 मिलियन हो गए।

रिपोर्ट संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यः रिपोर्ट के अनुसार, यह 2021 के अंत की तुलना में 13.6 मिलियन या 15% की वृद्धि है, जो बेल्जियम, ब्रुंडी या क्यूबा की पूरी आबादी से अधिक है।

  • रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में शरणार्थियों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता वाले लोगों की कुल संख्या 24% बढ़कर 2021 के अंत में 25.7 मिलियन से बढ़कर 2022 के मध्य तक 32 मिलियन हो गई। रिपोर्ट के अनुसार 2022 के मध्य में, तुर्की ने 3.7 मिलियन शरणार्थियों की मेजबानी की, जो दुनिया भर में सबसे बड़ी शरणार्थी आबादी है।
  • समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबिया 2.5 मिलियन शरणार्थियों के साथ दूसरे और जर्मनी 2.2 मिलियन शरणार्थियों के साथ तीसरे स्थान पर है, इसके पश्चात् पाकिस्तान और युगांडा हैं। यूएनएचसीआर की इस रिपोर्ट ने यह भी दिखाया है कि निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे शरण चाहने वालों की संख्या 2022 के अंत में 4.6 मिलियन से 2022 के मध्य तक बढ़कर 4.9 मिलियन हो गई थी।

GK फ़ैक्ट

  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की स्थापना 3 दिसम्बर, 1949 को हुई थी।
  • इसका उद्देश्य शरणार्थियों की समस्याओं के प्रति आपात राहत पुनर्वास सहायता, सुरक्षा तथा स्थायी निदान उपलब्ध कराना है।
  • इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थित है।
  • इस वर्ष की पहली छमाहीं में संघर्ष और हिंसा के कारण 9-6 मिलियन से अधिक नए विस्थापन की सूचना मिली।
  • विशाल संख्या यूक्रेन में था, जो सभी नए आंतरिक विस्थापन के 74% के लिए जिम्मेदार था।