राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक
3 नवम्बर, 2022 को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने 2020-21 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक (पीजीआई) जारी किया।
उद्देश्यः राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बहु-आयामी हस्तक्षेप करने के लिए बढ़ावा देना।
महत्वपूर्ण तथ्यः यह रिपोर्ट वर्ष 2020-21 के लिए जारी चौथी रिपोर्ट है। पहली बार इसे वर्ष 2017-18 में जारी किया गया था।
- पीजीआई संरचना के लिए 70 संकेतकों में 1000 अंक शामिल किये गये हैं, जिन्हें 2 श्रेणियों में बांटा गया है- परिणाम और शासन प्रबंधन।
- इन श्रेणियों को आगे 5 उप-श्रेणियों में बांटा गया है- सीखने के परिणाम (Learning Outcomes), पहुँच, अवसंरचना और सुविधाएं (Infrastructure and Facilities), समानता और शासन प्रक्रिया (Equity and Governance Process)।
- नवगठित केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख ने 2020-21 में पीजीआई के सन्दर्भ में स्तर 8 से स्तर 4 हासिल करके महत्वपूर्ण सुधार किया है। अर्थात 2019-20 की तुलना में 2020-21 में अपने अंकों में 299 अंकों का सुधार किया है, जो एक वर्ष में अब तक का सबसे अधिक सुधार है।
- भारतीय शिक्षा प्रणाली लगभग 14.9 लाख स्कूलों, 95 लाख शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के लगभग 26.5 करोड़ छात्रों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणालियों में से एक है।
पीजीआई 2020-21 में उपश्रेणीवार राज्य | ||
श्रेणी | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | कुल राज्य |
लेवल I | कोई भी नहीं | शून्य |
लेवल II | आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान | 7 |
ग्रेड I+ (स्तर III) | अंडमान-निकोबार, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश (स्कोर-851), पश्चिम बंगाल | 12 |
ग्रेड I | असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड,लद्दाख, त्रिपुरा | 6 |
ग्रेड II | बिहार, गोवा, मध्य प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, तेलंगाना | 6 |
ग्रेड III | मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, उत्तराखंड | 4 |
ग्रेड IV | अरुणाचल प्रदेश | 1 |
ग्रेड V | -------- | --- |
पीजीआई 2020-21 में शीर्ष 5 अचीवर्स राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश | ||
क्रम | राज्य/ के.शा. प्रदेश | स्कोर |
1. | केरल | 928 |
2. | महाराष्ट्र | 928 |
3. | पंजाब | 928 |
4. | चंडीगढ़ | 927 |
5. | गुजरात | 903 |
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स समग्र स्कोर 2019-20 और 2020-21 | ||
राज्य/के.शा. प्रदेश | 2019-20 | 2020-21 |
केरल | 901 | 928 |
महाराष्ट्र | 869 | 928 |
पंजाब | 929 | 928 |
चंडीगढ़ | 912 | 927 |
गुजरात | 859 | 903 |
राजस्थान | 859 | 903 |
उत्तर प्रदेश | 804 | 851 |
बिहार | 747 | 773 |
मध्य प्रदेश | 748 | 771 |
अरुणाचल प्रदेश (अंतिम) | 698 | 669 |
रिपोर्ट एवं सूचकांक
- 1 जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक-2023
- 2 शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल
- 3 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद रिपोर्ट-2022
- 4 सक्रिय भूमि जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट-2022
- 5 अनुकूलन गैप रिपोर्ट-2022
- 6 ग्लोबल जेंडर वेल्थ इक्विटी रिपोर्ट 2022
- 7 शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात रिपोर्ट-2021-22
- 8 वैश्विक टीबी रिपोर्ट-2022
- 9 भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन सूचक रिपोर्ट