जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक-2023
नवंबर 2022 में जर्मनी स्थित ‘जर्मन वॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीटड्ढूट’ तथा ‘क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल’ द्वारा प्रकाशित ‘जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक-2023’ (क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स-सीसीपीआई 2023) की सूची जारी की गई।
उद्देश्यः अंतरराष्ट्रीय जलवायु राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही उसे जलवायु संरक्षण प्रयासों एवं अलग-अलग देशों द्वारा की गई प्रगति की तुलना करने में सक्षम बनाना।
महत्वपूर्ण तथ्यः यह सूचकांक 59 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है।
- नवंबर 2022 में सीओपी 27 में जारी सीसीपीआई की नवीनतम रिपोर्ट में डेनमार्क, स्वीडन, चिली और मोरक्को को केवल ऐसे 4 छोटे देशों के रूप में दिखाया गया है, जो क्रमशः भारत से ऊपर चौथे, 5वें, 6वें और 7वें स्थान पर थे। किसी भी देश को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान नहीं दिया गया।
सीसीपीआई की नवीनतम रिपोर्ट |
|||
प्रदर्शन रैंकिंग |
देश |
प्रदर्शन रैंकिंग |
देश |
1 |
कोई नहीं |
5 |
स्वीडन |
2 |
कोई नहीं |
6 |
चिली |
3 |
कोई नहीं |
7 |
मोरक्को |
4 |
डेनमार्क |
8 |
भारत |
भारत की स्थिति
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक-2023 के अनुसार भारत 8वें स्थान पर आ गया है। 2022 में यह 6वें स्थान पर था।
- जलवायु परिवर्तन के प्रदर्शन के आधार पर भारत को विश्व के शीर्ष 5 देशों एवं जी-20 देशों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की रैंकिंग सबसे अच्छी है।
- भारत ने जीएचजी उत्सर्जन और ऊर्जा उपयोग श्रेणियों में उच्च रेटिंग अर्जित की है, जबकि जलवायु नीति और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए मध्यम रेटिंग प्राप्त की है। सीसीपीआई प्रतिवेदन के अनुसार, भारत अपने 2030 उत्सर्जन लक्ष्यों (2 डिग्री सेल्सियस से नीचे के परिदृश्य के साथ तारतम्य रखते हुए) को पूरा करने के लिए सही राह पर है।
रिपोर्ट एवं सूचकांक
- 1 शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल
- 2 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद रिपोर्ट-2022
- 3 सक्रिय भूमि जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट-2022
- 4 अनुकूलन गैप रिपोर्ट-2022
- 5 ग्लोबल जेंडर वेल्थ इक्विटी रिपोर्ट 2022
- 6 शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात रिपोर्ट-2021-22
- 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक
- 8 वैश्विक टीबी रिपोर्ट-2022
- 9 भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन सूचक रिपोर्ट