सक्रिय भूमि जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट-2022

9 नवंबर, 2022 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने वर्ष 2022 के लिये सम्पूर्ण देश की सक्रिय भूमि जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट (Dynamic Ground Water Resource Assessment Report) जारी की।

रिपोर्ट संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यः मूल्यांकन भूमि जल री-चार्ज में बढ़ोतरी का संकेत देता है। वर्ष 2022 की इस मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, सम्पूर्ण देश के लिए कुल वार्षिक भूमि जल री-चार्ज 437.60 अरब घन मीटर है तथा सम्पूर्ण देश में वार्षिक रूप से 239.16 अरब घन मीटर भूमि जल निकाला गया है।

  • रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल 7,089 मूल्यांकन इकाइयों में से 1,006 इकाइयों को ‘अति-दोहन’ की श्रेणी में रखा गया है।
  • मूल्यांकन 2017, मूल्यांकन आंकड़ों की तुलना में देश में 909 मूल्यांकन इकाइयों में भूमि जल परिस्थिति में सुधार इंगित करता है।