शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल

3 नवंबर, 2022 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2022 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में CVC के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह तीन पक्षों को लिए बनाया गया है। 1- नागरिक, 2- केंद्रीय सतर्कता आयोग, 3- विभिन्न सरकारी संगठनों के मुख्य सतर्कता अधिकारी।

  • CVC का यह नया पोर्टल सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के तीनों वित्तधारकों; यानि सीटिजन, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन और चीफ विजिलेंस ऑफिसर को शिकायतों को प्राप्त करने, उसे प्रोसेस करने और उनका निस्तारण करने में मदद मिलेगी।
  • इस पोर्टल की परिकल्पना नागरिकों को उनकी शिकायतों की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट के माध्यम से शुरू से अंत तक जानकारी प्रदान करने के लिए की गई है।

GK फ़ैक्ट

  • केन्द्रीय सतर्कता आयोग विधेयक, संसद के दोनों सदनों द्वारा वर्ष 2003 में पास किया गया और उसे राष्ट्रपति ने 11 सितंबर, 2003 को स्वीकृति प्रदान की।
  • इस प्रकार केन्द्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 (2003 की संख्या 45) उसी तिथि से प्रभावी हुआ।