अनुकूलन गैप रिपोर्ट-2022

नवंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा ‘अनुकूलन गैप रिपोर्ट-2022’ (The Adaptation Gap Report-2022) जारी किया गया।

शीर्षकः ‘बहुत कम, बहुत धीमा - जलवायु अनुकूलन विफलता दुनिया को जोिखम में डालती हैय् है।

मुख्य बिन्दुः यह रिपोर्ट 3 तत्वों में अनुकूलन प्रक्रिया की वैश्विक स्थिति और प्रगति पर एक अद्यतन प्रदान करती हैः योजना, वित्तपोषण और कार्यान्वयन। यह संस्करण अनुकूलन की प्रभावशीलता पर भी ध्यान केंद्रित करता है और अनुकूलन-शमन सह-लाभों पर विचार करता है।

  • 10 में से 8 से अधिक देशों में कम से कम 1 राष्ट्रीय अनुकूलन योजना उपकरण है, जो सुधार कर रहा है और अधिक समावेशी हो रहा है।
  • दुनिया वर्तमान में 1850 से 1900 के पूर्व-औद्योगीकरण युग में प्राप्त औसत तापमान की तुलना में औसत वैश्विक तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की राह पर है।

GK फ़ैक्ट

  • UNEP द्वारा 2014 से हर साल अनुकूलन गैप रिपोर्ट (Adaptation Gap Report – AGR) प्रकाशित की जा रही है
  • यह अनुकूलन योजना, वित्तपोषण और कार्यान्वयन पर वैश्विक प्रगति का विज्ञान-आधारित मूल्यांकन प्रदान करने के लिए उन उपायों की सिफारिश करती है, जो राष्ट्रीय और वैश्विक अनुकूलन प्रयासों को आगे बढ़ा सकते हैं और रुचि के विभिन्न विषयों का गहन मूल्यांकन प्रदान करते हैं।