अल सल्वाडोर बिटकॉइन को कानूनी मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश
9 जून, 2021 को मध्य अमेरिका में एक छोटा तटीय देश अल सल्वाडोर (El Salvador) औपचारिक रूप से बिटकॉइन (Bitcoin) को कानूनी रूप से वैध मुद्रा के रूप में अपनाने वाला पहला देश बन गया है।
- महत्वपूर्ण तथ्यः बिटकॉइन को वैध बनाने संबंधी प्रस्ताव राष्ट्रपति नायिब बुकेले द्वारा रखा गया था, जिसे कांग्रेस द्वारा मंजूरी दे दी गयी। बिटकॉइन कानूनी तौर पर 7 सितंबर, 2021 से प्रभावी होगा तथा इसका उपयोग वैकल्पिक होगा।
- बिटकॉइन की सहायता से विदेशों में रहने वाले अल सल्वाडोर के नागरिक, प्रेषण (remittance) आसानी से घर भेज सकते हैं। अमेरिकी डॉलर भी अल सल्वाडोर में कानूनी मुद्रा के रूप में जारी रहेगा।
- क्रिप्टोकरेंसीः एक क्रिप्टोकरेंसी कम्प्यूटरीकृत डेटाबेस पर संग्रहीत एक डिजिटल परिसंपत्ति है।
- इन डिजिटल सिक्कों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत कूटलेखन (cryptography) का उपयोग करके डिजिटल लेजर या बही खाते में दर्ज किया जाता है। बही खाते को विश्व स्तर पर वितरित किया जाता है और क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके किए गए प्रत्येक लेनदेन को ब्लॉक के रूप में संहिताबद्ध (codified) किया जाता है और एक दूसरे को जोड़ने वाले कई ब्लॉक वितरित लेजर पर एक ब्लॉकचेन बनाते हैं।
- क्रिप्टोकरेंसी ‘माइनिंग’ (mining) नामक एक प्रक्रिया के माध्यम से तैयार की जाती है।
- बिटकॉइनः यह विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा है, जिसमें केंद्रीय बैंक या एकल प्रशासक का अभाव है। बिटकॉइन सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल सिक्का है।
विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2019 में अल सल्वाडोर में प्रेषण 6 बिलियन डॉलर था। यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का पांचवां हिस्सा है जो दुनिया में सबसे अधिक अनुपात में से एक है। |
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 लो कार्बन डॉट अर्थ
- 2 भारत - स्वीडन रक्षा उद्योग सहयोग
- 3 लंकांग-मेकांग सहयोग
- 4 अंतरिक्ष में होने वाले हमलों के खिलाफ़ भी मिलकर लड़ेंगे नाटो राष्ट्र
- 5 स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट इयर बुक 2021
- 6 टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स कार्यक्रम
- 7 नफ्रताली बेनेट इजरायल के नये प्रधानमंत्री
- 8 2019 में दुनिया भर में आत्महत्या रिपोर्ट
- 9 दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह ‘विसा वुडसैट’
- 10 न्यू अटलांटिक चार्टर
- 11 वैश्विक शांति सूचकांक 2021
- 12 ऑपरेशन पैंजिया XIV
- 13 विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुकः रुझान 2021
- 14 ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021
- 15 वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021
- 16 अमेरिका-भारत हाइड्रोजन कार्य-बल
- 17 क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022
- 18 यूएन ग्लोबल कॉम्पेक्ट सीईओ वाटर मैंडेट
- 19 सतत विकास रिपोर्ट 2021
- 20 भारत 2022-24 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के लिए चुना गया
- 21 47वां जी-7 शिखर सम्मेलन