अंतरिक्ष में होने वाले हमलों के खिलाफ़ भी मिलकर लड़ेंगे नाटो राष्ट्र

नाटो सदस्य राष्ट्रों ने अंतरिक्ष में हमलों के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए जून 2021 में सामूहिक रक्षा प्रावधान ‘सभी के लिए एक, एक के लिए सभी’ (Mutual defense clause) के उपयोग का विस्तार किया है।

  • महत्वपूर्ण तथ्यः उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना संधि के अनुच्छेद-5 के अनुसार 30 सहयोगियों में से किसी एक पर हमला सभी पर हमला माना जाएगा।
  • अब तक, यह केवल पारंपरिक सैन्य हमलों ‘थल’, ‘जल’ या ‘हवाई’ हमलों पर लागू होता था, लेकिन हाल ही में इसमें साइबर हमलों को भी शामिल किया गया था।
  • ‘अंतरिक्ष में, अंतरिक्ष से और अंतरिक्ष पर हमला’ नाटो के लिए एक चुनौती हो सकता है, जो राष्ट्रीय और यूरो-अटलांटिक समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है और एक पारंपरिक हमले के रूप में आधुनिक समाज के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • लगभग 2,000 उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं, जिनमें आधे से अधिक नाटो देशों द्वारा संचालित हैं।

दिसंबर 2019 में नाटो नेताओं ने थल (भूमि) जल (समुद्र) हवाई (वायु) और साइबर स्पेस के बाद ‘अंतरिक्ष’ को नाटो गठबंधन के अभियान का ‘पांचवां क्षेत्र’ घोषित किया था।

अंतरराष्ट्रीय संबंध