भारत 2022-24 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के लिए चुना गया

7 जून, 2021 को भारत को 2022-24 के कार्यकाल के लिए संयुत्तफ़ राष्ट्र के छः मुख्य अंगों में से एक, आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के लिए चुना गया है।

  • महत्वपूर्ण तथ्यः भारत को अफगानिस्तान, कजाऽस्तान और ओमान के साथ एशिया-प्रशांत देशों की श्रेणी में चुना गया।
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद सतत विकास के तीन प्रमुख क्षेत्रें - आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के केंद्र में है। यह चर्चा और नवोन्मेषी विचार, आगे सहमति बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमति वाले लक्ष्यों को हासिल करने की दृष्टि हेतु केंद्रीय मंच है।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र के छः मुख्य अंगों में से एक के रूप में ECOSOC की स्थापना की। ECOSOC के 54 सदस्य महासभा द्वारा तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। परिषद में सीटें भौगोलिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं जिसमें 14 अफ्रीकी देशों 11 एशियाई देशों 6 पूर्वी यूरोपीय देशों 10 लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों और 13 को पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों को आवंटित किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध