लंकांग-मेकांग सहयोग
कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के विदेश मंत्रियों ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अध्यक्षता में 8 जून, 2021 को ‘लंकांग-मेकांग सहयोग’ (Lancang-Mekong Cooperation-LMC) पर बैठक की।
- मेकांग नदीः लंकांग और मेकांग नाम में भिन्न हैं, लेकिन एक ही नदी को संदर्भित करते हैं, जो चीन और भारत-चीन प्रायद्वीप में बहने वाली एक महत्वपूर्ण नदी है।
- चीन के किंघई-तिब्बत पठार से उद्गम होने वाली इस नदी का स्रोत किंघई प्रांत के युशु में है, इसे चीन में ‘लंकांग नदी’ कहा जाता है, लेकिन युन्नान प्रांत से बहने के बाद इसके अनुप्रवाह (downstream) में इसे ‘मेकांग नदी’ कहा जाता है, जो म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम में बहती है।
- लंकांग-मेकांग सहयोगः यह एक बहुपक्षीय प्रारूप है, जिसे लंकांग नदी (मेकांग नदी) के तटवर्ती देशों के बीच सहयोग के लिए 2016 में स्थापित किया गया था। इसमें चीन, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
- इसका उद्देश्य इन उप-क्षेत्रीय देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना, उनके लोगों की सेहत को बढ़ाना, क्षेत्रीय देशों के बीच विकास अंतर को कम करना है।
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 लो कार्बन डॉट अर्थ
- 2 भारत - स्वीडन रक्षा उद्योग सहयोग
- 3 अंतरिक्ष में होने वाले हमलों के खिलाफ़ भी मिलकर लड़ेंगे नाटो राष्ट्र
- 4 स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट इयर बुक 2021
- 5 अल सल्वाडोर बिटकॉइन को कानूनी मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश
- 6 टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स कार्यक्रम
- 7 नफ्रताली बेनेट इजरायल के नये प्रधानमंत्री
- 8 2019 में दुनिया भर में आत्महत्या रिपोर्ट
- 9 दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह ‘विसा वुडसैट’
- 10 न्यू अटलांटिक चार्टर
- 11 वैश्विक शांति सूचकांक 2021
- 12 ऑपरेशन पैंजिया XIV
- 13 विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुकः रुझान 2021
- 14 ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021
- 15 वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021
- 16 अमेरिका-भारत हाइड्रोजन कार्य-बल
- 17 क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022
- 18 यूएन ग्लोबल कॉम्पेक्ट सीईओ वाटर मैंडेट
- 19 सतत विकास रिपोर्ट 2021
- 20 भारत 2022-24 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के लिए चुना गया
- 21 47वां जी-7 शिखर सम्मेलन