क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022

उच्च शिक्षा का विश्लेषण करने वाली ब्रिटेन की वैश्विक संस्था ‘क्वाक्वेरेली साइमंड्स’ (Quacquarelli Symonds - QS) ने 9 जून, 2021 को विश्व के अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों की ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022’ (QS World University Rankings 2022) जारी की।

  • महत्वपूर्ण तथ्यः यह रैंकिंग का 18वां संस्करण है, जिसमें मैसाच्युसेट्स इंस्टीटड्ढूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका) ने लगातार 10वें वर्ष विश्व में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूनाइटेड किंगडम) 2006 के बाद पहली बार दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (अमेरिका) और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूनाइटेड किंगडम) संयुत्तफ़ रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
  • भारत की स्थितिः तीन भारतीय विश्वविद्यालयों ने शीर्ष 200 स्थान में जगह बनाई है। आईआईटी बॉम्बे को 177वां स्थान, आईआईटी दिल्ली को 185वां स्थान और आईआईएससी बेंगलुरू को 186वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू को ‘अनुसंधान क्षेत्र’ में रैंकिंग 2022 में शीर्ष स्थान दिया गया है।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने पहली बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के शीर्ष 1,000 की सूची में प्रवेश किया है और इसने 561-570 रैंकिंग बैंड में रैंकिंग हासिल की है।

कुल मिलाकर शीर्ष 1000 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान बनाने वाले 22 भारतीय संस्थान हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध