पुरस्कार/सम्मान

अर्थशास्त्र के लिए हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड 2021

भारतीय अर्थशास्त्री और कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कौशिक बसु को ‘अर्थशास्त्र के लिए हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड 2021’ (Humboldt Research Award for Economics for 2021) से सम्मानित किया गया है।

  • उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग में बुकेरियस लॉ स्कूल के प्रोफेसर डॉ हंस-बर्न्ड शेफर द्वारा हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।
  • जर्मनी स्थित अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित, हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड किसी व्यक्ति के संपूर्ण करियर में उत्कृष्टता को मान्यता देता है और अनुसंधान सहयोग के अवसर प्रदान करता है।
  • बसु ने कानून और अर्थशास्त्र के साथ-साथ ‘नैतिक दर्शन’ (moral philosophy) और गेम थ्योरी (game theory) पर शोध करने हेतु इस अवॉर्ड का उपयोग करने का फैसला किया है।
  • लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक बसु ने 2012-2016 तक विश्व बैंक में सीनियर वाइस प्रेजीडेंट और मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया। वे 2009 से 2012 तक तीन वर्षों के लिए भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद भी संभाल चुके हैं।
  • बसु को इससे पहले भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पप्र भूषण से सम्मानित किया गया था।

अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार 2019

भारत सरकार के मुख्य जल-सर्वेक्षक (Chife Hydrographer) वाइस एडमिरल विनय बधवार ने 23 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस से अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार 2019 (Alexander Dalrymple waard 2019) प्राप्त किया।

  • वाइस एडमिरल विनय बधवार को न केवल भारत सरकार के मुख्य जल-सर्वेक्षक के रूप में बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफी और समुद्री मानचित्रकारी (nautical cartography) के विषयों में उनके अद्वितीय समर्पण, व्यावसायिक कुशलता और नेतृत्व को मान्यता प्रदान करने के लिए अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार का नाम ब्रिटिश एडमिरल्टी के पहले हाइड्रोग्राफर अलेक्जेंडर डेलरिम्पल के नाम पर रखा गया है और इसे 2006 में स्थापित किया गया था।

74वें कान फिल्म महोत्सव पुरस्कार

17 जुलाई, 2021 को ग्रैंड थिएटर लुमियर, फ्रांस में समापन समारोह में ‘74वें कान फिल्म महोत्सव पुरस्कार’ प्रदान किए गए।

  • ‘टाइटन’ (Titane) फिल्म की फ्रांसीसी निर्देशक जूलिया द्दुकोर्नो (Julia Ducournau) पिछले 28 वर्षों में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘पाल्मे डी’ओर’ (च्ंसउम कश्वत) जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बनीं।
  • ‘ग्रांड प्रिक्स’ (Grand Prix) जिसे उत्सव का उपविजेता पुरस्कार माना जाता है, को दो फिल्मों- ईरान के असगर फरहादी की ‘ए हीरो’ और फिनलैंड के निर्देशक जुहो कुओसमैनन की ‘कम्पार्टमेंट नंबर 6’ द्वारा साझा किया गया था।
  • पॉप-ओपेरा म्यूजिकल ‘एनेट’ (Annette) के लिए लेओस कैरैक्स (स्मवे ब्ंतंग) ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।
  • कालेब लैंड्री जोन्स ने ‘निट्राम’ में अपने मुख्य प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • नॉर्वे की रेनेट रीन्सवे (Renate Reinsve) ने ‘द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड’ में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

कान्स फिल्म समारोहः यह एक वार्षिक फिल्म समारोह है जो कान्स, फ्रांस में आयोजित किया जाता है। इस उत्सव में दुनिया भर से डाक्यूमेंट्री सहित सभी शैलियों की नई फिल्मों की झलकियां (previews) प्रस्तुत की जाती है। इस उत्सव की स्थापना वर्ष 1946 में हुई थी।

जीके फ़ैक्ट

  • न्यूजीलैंड की जेन कैंपियन वर्ष 1993 में ‘द पियानो’ के लिए पाल्मे डी’ओर जीतने वाली पहली महिला थीं।

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक उत्कृष्टता पुरस्कार

लॉजिस्टिक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने 19 जुलाई, 2021 को ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक उत्कृष्टता पुरस्कार’ (National Logistics Excellence Award) शुरू करने की घोषणा की है।

  • पुरस्कार की दो श्रेणियां हैं, पहले समूह में लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर/ सेवा प्रदाता शामिल हैं और दूसरी विभिन्न उपयोगकर्ता उद्योगों के लिए है।
  • इन पुरस्कारों में प्रक्रिया मानकीकरण, तकनीक सुधार, डिजिटल बदलावों और टिकाऊ प्रक्रियाओं सहित सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं पर जोर दिया जाएगा। विजेताओं का ऐलान 31 अक्टूबर, 2021 को किया जाएगा।

जीके फ़ैक्ट

  • भारतीय लॉजिस्टिक क्षेत्र 2020 में लगभग 215 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के साथ 10.5% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रहा है।

फुकुओका पुरस्कार 2021

28 जून, 2021 को प्रख्यात भारतीय पत्रकार पी. साईनाथ को जापान के प्रतिष्ठित ‘फुकुओका पुरस्कार 2021’ (Fukuoka Prize 2021) के तीन प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में चुना गया है।

  • साईनाथ को फुकुओका पुरस्कार का ‘ग्रैंड पुरस्कार’ (Grand Prize) दिया जाएगा, जबकि ‘शैक्षणिक पुरस्कार’ (Academic Prize) जापान के प्रो. किशिमोतो मियो (इतिहास) और ‘कला और संस्कृति का पुरस्कार’ (Prize for Arts and Culture) थाईलैंड के फिल्म निर्माता प्रब्डा यून को दिया जाएगा।
  • फुकुओका पुरस्कार प्रतिवर्ष विशिष्ट लोगों को एशियाई संस्कृतियों को बढ़ावा देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
  • फुकुओका पुरस्कार 1990 में स्थापित किया गया था।

जीके फ़ैक्ट

  • ‘ग्रैंड पुरस्कार’ इससे पहले बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस, इतिहासकार रोमिला थापर और सरोद वादक अमजद अली खान को प्रदान किया जा चुका है। पी. साईनाथ से पहले फुकुओका पुरस्कार 11 भारतीयों को मिल चुका है।

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2021

जून 2021 में विश्वभर के 6 पर्यावरणविदों को ‘गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2021’ (Goldman Environmental Prize 2021) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

पुरस्कार विजेता-

  1. ग्लोरिया माजिगा- कामोटो (Gloria Majiga- Kanoto), मलावी/अफ्रीका।
  2. थाई वैन न्गुयेन (Thai Van Nguyen), वियतनाम/एशिया।
  3. किमिको हिराता, जापान/द्वीप एवं द्वीपीय राष्ट्र।
  4. मैयदा बिलाल, बोस्निया एवं हर्जेगोविना/यूरोप।
  5. शेरॉन लाविग्ने, यूएसए/उत्तरी अमेरिका।
  6. लिज चिगाजे चुरे (Liz Chicaje Churay), पेरू/दक्षिण एवं मध्य अमेरिका।
  • यह पुरस्कार दुनिया के 6 महाद्वीपीय क्षेत्रों-अफ्रीका, एशिया, यूरोप, द्वीप एवं द्वीपीय राष्ट्रों, उत्तरी अमेरिका, तथा दक्षिणी एवं मध्य अमेरिका में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
  • इस वार्षिक पुरस्कार को 1989 में रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन द्वारा स्थापित किया गया था। इस पुरस्कारको ‘ग्रीन नोबेल पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह पुरस्कार गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।

जीके फ़ैक्ट

  • भारत से प्रफुल्ल सामंतारा (वर्ष 2017), रमेश अग्रवाल (2014) राशिदा बी एवं चंपा देवी शुक्ला (2004), एमसी मेहता (1996), मेधा पाटकर (1992) गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता रह चुके हैं।