जयपुर दो तेंदुआ रिजर्व वाला भारत का पहला शहर

22 मई, 2022 को आमागढ़ तेंदुआ रिजर्व के शुभारंभ के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर दो तेंदुआ रिजर्व वाला भारत का पहला शहर बन गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: आमागढ़ तेंदुआ रिजर्व के अलावा जयपुर में झालाना तेंदुआ रिजर्व भी है।

  • आमागढ़ का आरक्षित वन अरावली में स्थित है, और यह एक महत्वपूर्ण तेंदुआ निवास स्थान है। कुल 1,524 हेक्टेयर में फैले, आमागढ़ तेंदुआ रिजर्व में 15 तेंदुये हैं।
  • आमागढ़ तेंदुआ रिजर्व 'प्रोजेक्ट लेपर्ड' (Project Leopard) का एक हिस्सा है, जो राज्य में तेंदुओं की आबादी के संरक्षण के लिए 2017 में शुरू किया गया था।
  • इस परियोजना के तहत झालाना तेंदुआ रिजर्व में तेंदुए की आबादी में अच्छी वृद्धि देखी गई है।