नुसंतारा होगी इंडोनेशिया की नई राजधानी
इंडोनेशिया ने 18 जनवरी, 2022 को जकार्ता की जगह बोर्नियो द्वीप के पूर्व में स्थित पूर्वी कालीमंतन (East Kalimantan) को अपनी राजधानी बनाने हेतु एक विधेयक पारित किया। देश की नई राजधानी को ‘नुसंतारा’ (Nusantara) कहा जाएगा, जिसका अर्थ जावा भाषा में ‘द्वीपसमूह’ (archipelago) है।
महत्वपूर्ण तथ्यः इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सबसे पहले 2019 में राजधानी को जकार्ता से स्थानांतरित करने की योजना की घोषणा की थी।
- ‘पूर्वी कालीमंतन’ इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई द्वारा साझा किए गए बोर्नियो द्वीप के पूर्वी हिस्से में जकार्ता से 2,300 किलोमीटर दूर है।
राजधानी परिवर्तन का कारणः जकार्ता में बढ़ता प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय मुद्दे; जकार्ता में बढ़ती जनसंख्या; वित्तीय असमानता।
- इसके अलावा, यह आशंका जताई जा रही है कि जकार्ता शहर के कई हिस्से 2050 तक पानी में डूब सकते हैं, क्योंकि इंडोनेशिया बाढ़ के प्रति अतिसंवेदनशील है और जकार्ता कई नदियों से भी घिरा हुआ है।
राजधानी बदलने वाले अन्य देशः म्यांमार ने 2005 में अपनी राजधानी को रंगून से ‘नेपिडॉ’ (Naypyidwa) स्थानांतरित कर दिया था।
- 1960 में, ब्राजील ने अपनी राजधानी को रियो डी जनेरियो से बदलकर ‘ब्रासीलिया’ कर दिया।
- नाइजीरिया ने भी 1991 में देश की राजधानी को लागोस से बदलकर ‘अबुजा’ कर दिया था।
- 1997 में, कजाकिस्तान ने अपनी राजधानी को अल्माटी से ‘अस्ताना’ स्थानांतरित कर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव के सम्मान में अस्ताना का नाम बदलकर 2019 में ‘नूर-सुल्तान’ कर दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 भारत-इजरायल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास और तकनीकी नवाचार कोष
- 3 फि़लीपींस ने दी ब्रह्मोस मिसाइल के समझौते को मंजूरी
- 4 भारत-मॉरीशस संबंध
- 5 त्रिंकोमाली तेल टैंक फ़ार्म परियोजना
- 6 बारिसिटिनिब और सोट्रोविमैब
- 7 हूती विद्रोही
- 8 2021 छठा सबसे गर्म वर्ष
- 9 बुर्किना फ़ासो में तख्तापलट
- 10 बाघ संरक्षण पर चौथा एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन
- 11 भारत-आसियान डिजिटल कार्य योजना 2022
- 12 भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2021
- 13 भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन