2021 छठा सबसे गर्म वर्ष

13 जनवरी, 2022 को यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के वैज्ञानिकों के अनुसार, 1880 में तापमान रिकॉर्ड प्रक्रिया शुरू होने के बाद से वर्ष 2021 में वैश्विक सतह का तापमान छठा सबसे अधिक रहा।

महत्वपूर्ण तथ्यः नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा 13 जनवरी को ही जारी वैश्विक तापमान डेटा के एक अलग विश्लेषण के अनुसार वर्ष 2021 वर्ष 2018 के बराबर छठा सबसे गर्म वर्ष रहा।

  • वर्ष 1880 में तापमान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से पिछले आठ वर्ष सबसे गर्म वर्ष रहे।
  • 2021 में पृथ्वी का तापमान औद्योगिक क्रांति की शुरुआत की तुलना में लगभग 1-1 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था।
  • उत्तरी गोलार्ध की भूमि की सतह का तापमान रिकॉर्ड तीसरा सबसे अधिक था - 2016 (दूसरा) और 2020 (पहला) सर्वाधिक गर्म वर्ष था।
  • 2021 के दक्षिणी गोलार्ध की सतह का तापमान रिकॉर्ड में नौवां उच्चतम था। अटलांटिक और प्रशांत महासागरों के कुछ हिस्सों में समुद्री सतह का उच्च तापमान दर्ज किया गया।