भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2021

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 25 जनवरी, 2022 को ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2021’ (Corruption Perceptions Index 2021) जारी किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः सूचकांक, 180 देशों और क्षेत्रें को उनके सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के कथित स्तर के आधार पर रैंक करता है।

  • यह 0 से 100 के पैमाने (स्कोर) का उपयोग करता है, जहां 0 अत्यधिक भ्रष्ट है और 100 भ्रष्टाचार मुक्त है।
  • 131 देशों ने पिछले एक दशक में भ्रष्टाचार के िखलाफ कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं की है तथा दुनिया भर में मानवाधिकार और लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं
  • डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड और नॉर्वे उच्चतम स्कोर के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।
  • दक्षिण सूडान, सीरिया और सोमालिया क्रमशः 11, 13, 13 अंकों के साथ सूचकांक में सबसे नीचे हैं।
  • भारत की स्थितिः भारत 40 के स्कोर के साथ सूचकांक 2021 में 85वें स्थान पर है। भारत ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2020’ में 40 के समान सीपीआई स्कोर के साथ 86वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 25वें, चीन 66वें, श्रीलंका 102वें, नेपाल 117वें, पाकिस्तान 140वें और बांग्लादेश 147वें स्थान पर हैं।