ग्रीनलैंड हिम चादर के सर्वाेच्च शिखर पर पहली बार वर्षा

  • अगस्त 2021 में पहली बार ग्रीनलैंड हिम चादर के सर्वाेच्च शिखर पर वर्षा हुई। वैज्ञानिकों के अनुसार पहले से ही तेजी से पिघल रहे इस हिम चादर के लिए यह चिंताजनक है।
  • महत्वपूर्ण तथ्यः 14 अगस्त को हिम चादर के 3,216 मीटर ऊंचे शिखर पर कई घंटों तक वर्षा हुई, जहां तापमान लगभग नौ घंटे तक हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया था।
  • 14 अगस्त से 16 अगस्त तक तीन दिनों में ग्रीनलैंड में कुल मिलाकर 7 बिलियन टन वर्षा हुई, जो 1950 में आंकड़े एकत्रित किये जाने के बाद से सबसे बड़ी मात्र है।
  • अंटार्कटिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी हिम चादर ‘ग्रीनलैंड’ के पहले से ही पिघलने से पिछले कुछ दशकों में वैश्विक समुद्र स्तर में लगभग 25% वृद्धि देखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध