सुरक्षित शहर सूचकांक 2021

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा अगस्त 2021 में ‘सुरक्षित शहर सूचकांक 2021’ (Safe Cities Index 2021) का चौथा संस्करण जारी किया गया।
  • महत्वपूर्ण तथ्यः सूचकांक 60 शहरों को डिजिटल सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा जैसे 5 क्षेत्रें को कवर करते हुए 76 संकेतकों में रैंक करता है।
  • डेनमार्क की राजधानी ‘कोपेनहेगन’ दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है। यंगून (म्यांमार) को अंतिम स्थान (60वें) पर रखा गया है।
  • सूचकांक में शीर्ष शहर हैं- 1- कोपेनहेगन, 2- टोरंटो, 3- सिंगापुर, 4- सिडनी, 5- टोक्यो, 6- एम्स्टर्डम, 7- वेलिंगटन, 8- हांगकांग, 9- मेलबर्न, 10- स्टॉकहोम।
  • इस सूचकांक में 60 शहरों में दो भारतीय शहर शामिल हैं। दिल्ली 48वें स्थान तथा मुंबई 50वें स्थान पर है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट, इकोनॉमिस्ट ग्रुप का अनुसंधान और विश्लेषण प्रभाग है, जिसका मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध