कोलोराडो नदी बेसिन में पानी की कमी की घोषणा

  • पहली बार, अमेरिका में संघीय सरकार ने ऐतिहासिक सूखे के कारण कोलोराडो नदी बेसिन के लिए पानी की कमी की घोषणा की, जिससे अक्टूबर 2021 से कुछ दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में पानी की कटौती होगी।
  • महत्वपूर्ण तथ्यः कोलोराडो नदी बेसिन ऊपरी (व्योमिंग, कोलोराडो, न्यू मैक्सिको, उटाह और उत्तरी एरिजोना) और निचले बेसिन (नेवादा, एरिजोना, कैलिफोर्निया, दक्षिण-पश्चिमी उटाह और पश्चिमी न्यू मैक्सिको के कुछ हिस्सों) में विभाजित है।
  • पूरी कोलोराडो नदी प्रणाली को बाढ़ नियंत्रण, जल संरक्षण और जल विद्युत लाभों को विनियमित करने के लिए बांधों और नहरों की एकशृंखला के साथ प्रबंधित किया जाता है।
  • निचले बेसिन में, हूवर बांध बाढ़, जल वितरण और संचयन को नियंत्रित करता है। हूवर बांध के अलावा, डेविस बांध, पार्कर बांध और इंपीरियल बांध हैं, जो हूवर बांध से पानी के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं।
  • इन बांधों से छोड़े जाने वाले पानी का कैलिफोर्निया, नेवादा, एरिजोना और मैक्सिको के निवासियों द्वारा किया जाता है।

जनवरी 2010 में भी हैती में 7-0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें घनी आबादी वाले पोर्ट-औ-प्रिंस के करीब व्यापक विनाश हुआ था।

इन्हें भी जानें

पंजशीर घाटी

तालिबान का पंजशीर को छोड़कर लगभग पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण हो गया है। देश के उत्तर-पूर्व में स्थित प्रांत में, अहमद शाह मसूद (‘पंजशीर का शेर’ के नाम से प्रसिद्ध) का 32 वर्षीय बेटा अहमद मसूद तालिबान के िखलाफ नए प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहा है। काबुल से 150 किमी- उत्तर में स्थित, पंजशीर घाटी हिंदू कुश पर्वतशृंखला के पास है। इसे पंजशीर नदी विभाजित करती है और यह उत्तर में पंजशीर की पहाडि़यों और दक्षिण में कुहेस्तान की पहाडि़यों से घिरा है। पहाड़ की चोटियाँ साल भर बर्फ से ढकी रहती हैं। इस घाटी का दुर्गम इलाका आक्रमणकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। पहले पंजशीर परवान प्रांत का हिस्सा था। 2004 में, घाटी और आसपास का क्षेत्र एक स्वतंत्र प्रांत बन गया। पंजशीर में लगभग 1,50,000 लोग रह रहे हैं, जिनमें से अधिकांश ताजिक मूल के हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध