पुर्तगाली भाषा के देशों का समुदाय

  • विदेश मंत्रलय के अनुसार भारत जुलाई 2021 में ‘पुर्तगाली भाषा के देशों के समुदाय’ (Community of Portuguese Language Countries-CPLP) में सहयोगी पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हो गया है।
  • CPLP का मुख्य उद्देश्यः पुर्तगाली भाषा का प्रचार और प्रसार_ CPLP के सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और राजनयिक सहयोग तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि सहित सभी क्षेत्रें में सहयोग।
  • महत्वपूर्ण तथ्यः पुर्तगाली भाषा के देशों का समुदाय (CPLP) को ‘लूसोफोन कॉमनवेल्थ’ (Lusophone Commonwealth) के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह चार महाद्वीपों में लूसोफोन राष्ट्रों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन और राजनीतिक संघ है, जहां पुर्तगाली एक आधिकारिक भाषा है।
  • यह ‘लूसोफोन देशों’ (Lusophone countries) के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक नया मंच स्थापित करता है।
  • CPLP में 9 सदस्य देश और 32 सहयोगी पर्यवेक्षक शामिल हैं, जो यूरोप, दक्षिण अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ओशिनिया में स्थित हैं, जिसमें कुल 37 देश और 4 संगठन हैं।
  • 9 सदस्य देशः अंगोला, ब्राजील, केप वर्डे, गिनी-बिसाऊ, मोजाम्बिक, पुर्तगाल और साओ टोम और प्रिंसिप। 2002 में तिमोर-लेस्ते तथा 2014 में इक्वेटोरियल गिनी नौवां पूर्ण सदस्य बना।

पुर्तगाली भाषा देशों का समुदाय आधिकारिक तौर पर 17 जुलाई, 1996 को लिस्बन, पुर्तगाल में स्थापित किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय संबंध