मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

4 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशत्तफ़ बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना का शुभारंभ किया गया है।

  • उद्देश्य- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।
  • लक्ष्य- ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस योजना के माध्यम से उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप बनाने के लिए महिला समूह को तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • उत्पादों की बिक्री विभागीय आउटलेट के अलावा इस समूह के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री आवास योजनाः लाभार्थियों को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की लॉन्चिंग के अवसर पर आवास भी प्रदान किए जाएंगे। कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्त पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता-

  • आवेदक को उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।

दस्तावेज-

  • आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो।

राज्य परिदृश्य