भारतीय जनसंचार संस्थान

4 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिजोरम की अपनी यात्र के दौरान आइजोल में ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (उत्तर-पूर्व) के स्थायी उत्तर-पूर्वी परिसर का उद्घाटन किया।

उद्देश्य- विभिन्न क्षेत्रों की मांगों और देश भर में मीडिया की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कैम्पस लघु अवधि के मीडिया और संचार पाठड्ढक्रमों के अलावा अंग्रेजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठड्ढक्रम चलाएगा।
  • भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली का उद्घाटन 1965 में देश और अन्य विकासशील देशों के मीडिया पेशेवरों की प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया गया था।
  • यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • आईआईएमसी के ओडिशा में ढेंकनाल, मिजोरम में आइजोल, जम्मू-कश्मीर में जम्मू, केरल में कोट्टायम और महाराष्ट्र में अमरावती में पांच क्षेत्रीय परिसर हैं।

राज्य परिदृश्य