उत्तर प्रदेश का दूसरा एलीफैंट रिजर्व

हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में देश में 33वां और प्रदेश का दूसरा ‘हाथी रिजर्व’ के लिए केंद्र सरकार द्वारा सैद्धान्तिक मंजूरी प्रदान की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह रिजर्व 3,049.39 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इसमें पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य, कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, दुधवा बफर जोन और वन क्षेत्र शामिल हैं।
  • इसके वित्त पोषण में 60 फीसदी हिस्सेदारी केंद्र सरकार की और 40 फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकार की होगी।
  • यह हाथी रिजर्व देश में 33वां और उत्तर प्रदेश का दूसरा रिजर्व होगा।
  • उत्तर प्रदेश में पहला हाथी रिजर्व सहारनपुर और बिजनौर जिलों के शिवालिक में 2009 में अधिसूचित किया गया था।

GK फ़ैक्ट

  • वर्ष 2019 में हुई गणना के मुताबिक प्रदेश में कुल 352, जबकि अकेले दुधवा में 149 हाथी पाए गए थे।
  • वर्तमान में हाथियों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है।

राज्य परिदृश्य