‘लाडली लक्ष्मी 2.0’ वित्तीय सहायता योजना

2 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘‘लाड़ली लक्ष्मी 2.0’’ वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत की है।

  • उद्देश्य- लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • शिवराज सिंह चौहान ने 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की थी।
  • यह योजना बालिका का जन्म होने पर पात्र बालिकाओं को अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करने और समाज के दृष्टिकोण को बदलने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • वर्तमान में राज्य में 43 लाख से अधिक लाडली लक्ष्मी हैं।
  • इस योजना को लड़कियों की शिक्षा से जोड़ा गया है और उच्च शिक्षा के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने का लक्ष्य है।

राज्य परिदृश्य