भगवान राम की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा

हाल ही में बिहार के बक्सर में सनातन संस्कृति समागम में श्रीराम कथा के दौरान पप्रभूषण पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री रामभद्राचार्य जी ने प्रभु श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर में उनकी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाने की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से 9 रुपये की राशि इकट्टòा कर इसमें बक्सर की जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। स्वामी जी के अनुसार भगवान राम का जन्म नवमी के दिन हुआ था, इसलिए 9 रुपये की राशि पूर्ण है।
  • श्रीराम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन तथा पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में माता अहिल्या धाम, अहिरौली में श्री रामभद्राचार्य महाराज जी ने अपने 1357वीं रामकथा के चौथे दिन बक्सर की अस्मिता को स्थापित करने के लिए श्रीराम कर्मभूमि को विश्वपटल पर पहचान दिलाने के लिए यह संकल्प लिया।

राज्य परिदृश्य