ऑपरेशन दुधी

असम राइफल्स ने 9 मई, 2022 को देश के रक्षा इतिहास में भारत के सबसे सफल आतंकवाद विरोधी अभियान 'ऑपरेशन दुधी' (Operation Dudhi) के जीवित सैनिकों को सम्मानित किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस अभियान के तहत नायब सूबेदार पदम बहादुर छेत्री के नेतृत्व में (दुधी, कुपवाड़ा) जम्मू-कश्मीर में असम राइफल्स की 7वीं बटालियन के 15 सैनिकों के एक दल ने 5 मई, 1991 को 72 पाकिस्तान-प्रशिक्षित आतंकवादियों को मार गिराया था और 13 अन्य को 14,000 फीट की ऊंचाई पर पकड़ लिया था।

  • ऑपरेशन दुधी का संचालन 1989-1992 तक जम्मू-कश्मीर में तैनात असम राइफल्स की 7वीं बटालियन द्वारा किया गया था।

पीटी फैक्ट

  • असम राइफल्स भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है, जिसका प्रशासनिक नियंत्रण गृह मंत्रालय द्वारा और संचालन नियंत्रण रक्षा मंत्रालय के अधीन सेना द्वारा किया जाता है। इसकी स्थापना 1835 में ‘कछार लेवी’ के नाम से हुई थी। मेघालय की राजधानी शिलांग असम राइफल्स का मुख्यालय है।

राष्ट्रीय परिदृश्य