राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र

वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेश गेरा को 31 मई, 2022 को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre: NIC) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारत सरकार का प्रौद्योगिकी भागीदार है।
  • NIC की स्थापना वर्ष 1976 में केंद्र और राज्य सरकारों को प्रौद्योगिकी संचालित समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • NIC का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • NIC ने सभी स्तरों पर सरकार को सेवाएं प्रदान करने के लिए दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और भुवनेश्वर में अत्याधुनिक राष्ट्रीय डेटा केंद्र और विभिन्न राज्यों की राजधानियों में 37 छोटे डेटा केंद्र स्थापित किए हैं।

प्रमुख कार्य: सरकार के प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में कार्य करना, सरकार के लिए आईटी सिस्टम का डिजाइन और विकास करना, सरकार को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) अवसंरचना प्रदान करना और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर अन्वेषण करना और सलाह देना।

  • NIC ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र-शासित प्रदेश प्रशासन, जिलों और अन्य सरकारी निकायों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) अपनाने और ई-गवर्नेंस सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय परिदृश्य