क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023

लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा क्वाक्वेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय रैंकिंग का 19 वां संस्करण जारी किया है। यह रैंकिंग वार्षिक आधार पर प्रकाशित की जाती है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 8 प्रमुख रैंकिंग संकेतकों के आधार पर शीर्ष 900 विश्वविद्यालयों को रैंकिंग प्रदान करती है।


महत्वपूर्ण तथ्यः 2023 की रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को लगातार 11वें वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

  • इसके बाद यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और संयुक्त राज्य अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस रैंकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु 155 वें स्थान पर है, जो 2022 में 186वें स्थान पर था।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में सबसे तेजी से बढ़ते दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय के रूप में उभरा है। इसके बाद IIT बॉम्बे 172वें स्थान और IIT दिल्ली 174वें स्थान पर है।