ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022

हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit) द्वारा 2022 का ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स जारी की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट स्वास्थ्य देखभाल, अपराध दर, राजनीतिक स्थिरता, बुनियादी ढांचे और हरित स्थान तक पहुंच सहित विभिन्न कारकों पर दुनिया भर के 173 शहरों को रैंकिंग प्रदान करता है।

  • सर्वाधिक रहने योग्य शहरों की सूची 2022 में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को प्रथम स्थान दिया गया है। दूसरा स्थान डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन, तीसरा स्थान स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख, चौथा स्थान कैलगरी, कनाडा और पांचवा स्थान वैंकूवर, कनाडा को दिया गया है।
  • ईरान की राजधानी तेहरान को इस सूची में सबसे निचला स्थान दिया गया है।
  • भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली को सर्वाधिक रहने योग्य शहरों की सूची में 112वें स्थान पर रखा गया है। जबकि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई 117वें स्थान पर है।
  • पाकिस्तानी शहर कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में से हैं।